वीडियो पर वापस जाएँ

इतनी संख्या में रसूल क्यों आए?

Non Muslim · 3 - 6

अल्लाह तआला ने आरंभ काल से ही रसूल भेजने का सिलसिला जारी रखा, ताकि लोगों को उनके पालनहार की ओर बुलाएँ और उनको अल्लाह के आदेश तथा निषेध पहुँचाएँ। तमाम रसूलों के आह्वान का सार था; एक सर्वशक्तिमान एवं महान अल्लाह की इबादत। जब भी किसी समुदाय ने अपने रसूल की शिक्षा को छोड़ना या उसे बिगाड़ना शुरू किया, अल्लाह ने सुधार तथा एकेश्वरवाद एवं अनुसरण का मार्ग दिखाने के लिए दूसरा रसूल भेज दिया। इस सिलसिले का अंत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर किया, जो एक संपूर्ण दीन और क़यामत के दिन तक पैदा होने वाले तमाम लोगों के लिए एक शास्वत और पहले की तमाम शरीयतों के लिए पूरक एवं उनको निरस्त करने वाली शरीयत लेकर आए, जिसे क़यामत के दिन तक निरंतर रूप से बाक़ी रखने की गारंटी अल्लाह तआला ने दी है।