वीडियो पर वापस जाएँ
इस्लाम क्या है?
गैर-मुस्लिम · 3 - 6
इस्लाम नाम है, एकेश्वरवाद के मार्ग पर चलते हुए सर्वशक्तिमान अल्लाह के प्रति समर्पण, आज्ञाकारिता का प्रमाण देते हुए उसके आगे सिर झुकाने तथा सहमति एवं स्वीकृति के साथ उसकी शरीयत का पालन करने का। अल्लाह ने तमाम रसूलों को एक ही संदेश के साथ भेजा। वह संदेश है, किसी को साझी बनाए बिना बस एक अल्लाह की इबादत का आह्वान। इस्लाम ही तमाम नबियों का दीन है। उनका आह्वान एक है और शरीयतें अलग-अलग। आज केवल मुसलमान ही तमाम नबियों के लाए हुए सही धर्म का पालन करते हैं। आज इस्लाम का संदेश ही सच्चा संदेश है। क्योंकि जिस पालनहार ने इबराहीम, मूसा और ईसा अलैहिमुस्सलाम को भेजा था, उसी ने अंतिम रसूल मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को भेजा है और इस्लामी शरीयत पहली तमाम शरीयतों को निरस्त करने वाली शरीयत के तौर पर आई है।