वीडियो पर वापस जाएँ
इस्लाम ग्रहण करके मुझे क्या मिलेगा?
Non Muslim · 3 - 6
इस्लाम ग्रहण करने के बड़े लाभ हैं। जैसे :
- दुनिया में यह कामयाबी और सम्मान कि इन्सान अल्लाह का बंदा होकर जीवन व्यतीत करे। अगर ऐसा न हो, तो वह हवा-ए-नफ़्स, शैतान और आकांक्षाओं का बंदा बनकर रह जाए।
- आख़िरत में यह सफलता कि अल्लाह की क्षमा एवं उसकी प्रसन्नता प्राप्त होती है, अल्लाह उसे जन्नत एवं उसकी कभी ख़त्म न होने वाली नेमतें प्रदान करता है और वह जहन्नम की यातना से छुटकारा प्राप्त कर लेता है।
- और अल्लाह जिन्हें जन्नत प्रदान करेगा वे सदैव नेमतों में रहेंगे जहां मृत्यु, किसी प्रकार की बीमारी, कोई कष्ट, किसी प्रकार का दुखः या बुढ़ापा नहीं होगा, और वे जिस चीज़ की इच्छा करेंगे उन्हें वही मिलेगा।